फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bright sunshine in the morning, drizzle in the afternoon, pleasant weather

Rewari News: सुबह के समय तेज धूप, दोपहर बाद बूंदाबांदी, मौसम सुहाना

Thu, 29 Aug 2024 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine in the morning, drizzle in the afternoon, pleasant weather
फोटो: 24रेवाड़ी। दोपहर के समय हुई हल्की बारिश का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। जिले में सुबह से मौसम खुला रहने के धूप निकली। वहीं, दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। थोड़ी देर में ही कहीं-कहीं काफी तेज बौछारें पड़ने लगीं। इसके साथ मौसम का मिजाज बदला दिखाई दिया।
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बाद तापमान में काफी गिरावट आई और मौसम सुहावना बन गया। लोगों को उमस से भी काफी राहत मिली। वहीं, बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात थी। पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव के चलते शाम के समय शहर के बाजारों में रौनक बनी दिखाई दी इसके साथ ही शाम के समय चाय, काफी, गर्म व्यंजनों की स्टालों पर काफी भीड़ नजर आई। वहीं मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि अगले तीन दिनों तक जिले के अलग अलग भागों में कहीं कम तो कहीं अधिक बूंदाबांदी, वर्षा होने के आसार हैं। इसके बाद महीने के अंत तक तापमान में गिरावट आने व उमस कम होने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


पार्कों में बढ़ी चहल-पहल
इन दिनों पार्कोें में जल्द सुबह से लेकर रात तक अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। सुबह-सुबह यहां सभी आयु वर्ग के लोग सैर, व्यायाम करने आ रहे है तो वहीं शाम को बच्चों को साथ लेकर परिवार सहित लोग यहां घूमने के लिए आ रहे है। दिनभर यहां हरियाली में पेड़ों के नीचे बैठकर लोग गर्मी, उमस से निजात पाने का प्रयास करते दिखाई देते है। शाम को पार्कों के बाहर बड़ी संख्या में खाने-पीने के सामान की स्टालें व उन पर लगी भीड़ लगी दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चों के प्रति सावधानी जरूरी : डाॅ. मनीष
तापमान में उतार चढ़ाव, हवा में नमी की मात्रा बढ़ने के चलते इन दिनों स्वाभाविक तौर पर वायरस व संक्रमण से जुड़ी बीमारियां तेजी से फैलती है। इस मौसम में विशेषकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतना जरूरी है। घरों व आसपास पानी जमा न होने दे तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे। घरों में मच्छरों को न पनपने दें।
- डॉ. मनीष यादव, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed