{"_id":"5d56f8588ebc3e89b70d80df","slug":"brave-policeman-honored-rewari-news-rtk512047091","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहादुर पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुर पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
समारोह में पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि।
- फोटो : Rewari
Link Copied
73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुलिस के सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारे को बुलंद करते हुए बहतरीन कार्य करने वाले एक इंस्पेक्टर सहित दस पुलिसकर्मियों को मुख्य अतिथि वन एवं लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिहं द्वारा प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया गया। भव्य सम्मान समारोह में साउथ रेंज रेवाड़ी के एडीजीपी श्रीकांत जाधव व एसपी नाजनीन भसीन ने पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई की। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी तथा इसी प्रकार भय मुक्त, अपराध मुक्त जिला बनाने में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित होने वालों में मेंवात में जाकर कुख्यात बदमाश अरसद को एंकाउंटर में ढेर कर उसके अन्य साथियों को काबू करने वाले सीआइए धारूहेडा इंचार्ज प्रदीप कुमार, रेवाड़ी शहर में बडे़ स्तर पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करने, सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, एमटीपी व अवैध हथियारों के मामलों में आरोपियों को सलाखों के पीछे डालने वाले रेवाडी सीआइए इंचार्ज एसआई विद्यासागर, वाहन चोरी कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए खुद की जान जोखिम में डालकर घायल हुए एएसआई अतरसिंह, दिल्ली जयपुर हाइवे पर यात्रियों को अपने वाहनों में लिफ्ट देकर लूटने वाले गिरोह तथा फायरिंग कर रंगदारी मांगने वाले बदमाशों को दबोचने वाले धारूहेडा सीआइए में तैनात एएसआई इकबाल व प्रधान सिपाही अमित कुमार को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में संगीन वारदातों में शामिल आपराधियों को काबू कराने में रेवाडी सीआइए में कार्यरत प्रधान सिपाही सुनील कुमार व सिपाही पवन कुमार को उनके बहतरीन कार्य के लिए तथा कसौला थाना में एमएचसी होते हुए मादक पदार्थ व पुलिस द्वारा जब्त किए तथा फैसला शुदा वाहनों का निपटारा कराने में अहम सहयोग देने वाले प्रधान सिपाही सुरेश कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अपराधिक वारदातों व अपराधियों पर शिकंजा कसने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले साईबर सैल में कार्यरत सिपाही नरसिंह व सुनील कुमार को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया गया। इन दोनों पुलिसकर्मियों ने भैस चोरी करने वाले मेवात व यूपी के गिरोह, शहद चोर गिरोह, पाइप लाइन से तेल चोरी करने तथा लाखों रूपये की सुपारी व लाखों रूपये के तांबे से भरे ट्रकों को लूटने वाले गिरोह को पकड़वाने में बहतरीन कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।