फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Body of Tamil Nadu truck driver found behind liquor shop

Rewari News: शराब ठेके के पीछे मिला तमिलनाडु के ट्रक चालक का शव

Sat, 11 Oct 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Body of Tamil Nadu truck driver found behind liquor shop
भिवाड़ी। सांथलका गांव में एक कंपनी के सामने स्थित शराब ठेके के पीछे तमिलनाडु के एक ट्रक चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक रामशेखर (50) तमिलनाडु के सलीम जिले के मुस्लिम थम्मापट्टी गांव का निवासी था। घटना वीरवार देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन

यूआईटी थानाधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि रामशेखर अपने खलासी के साथ एक कंपनी में माल लोड करने वीरवार शाम को भिवाड़ी पहुंचा था। रात को वह ट्रक से उतरकर कहीं चला गया और पूरी रात लापता रहा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह कुलदीप के संचालित शराब ठेके पर पहुंचा, जहां एक पव्वा शराब खरीदी।
विज्ञापन

ठेके के सेल्समैन सुनील ने बताया कि रामशेखर ने शराब खरीदने के बाद ठेके के पीछे जाकर पीना शुरू किया और उसी जगह सो गया। दोपहर करीब 12 बजे जब सुनील ने पीछे जाकर देखा, तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही यूआईटी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यनारायण ने बताया कि खलासी के बयान पर मृतक की पहचान हो गई है। खलासी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रामशेखर रात को अचानक गायब हो गया था और सुबह ठेके पर मिलने की खबर लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed