फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BLOs found absent at half a dozen polling stations, orders for clarification given

आधा दर्जन मतदान केंद्रों पर बीएलओ मिले नदारद, दिए स्पष्टीकरण के आदेश

Sat, 13 Nov 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
BLOs found absent at half a dozen polling stations, orders for clarification given
मतदान केन्द्रों की चैकिंग करते बावल एसडीएम संजीव कुमार। - फोटो : Rewari
बावल। भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार और उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एसडीएम बावल संजीव कुमार ने मतदान केंद्रों की चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन मतदान केंद्रों पर बीएलओ नदारद मिले। मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के दौरान विशेष अभियान के तहत शनिवार को बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्र पर बैठकर फार्म प्राप्त कर रहे हैं या नहीं बारे चेकिंग की।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान मतदान केन्द्र नं. 101-सुठाना, 169-मंगलेश्वर, 177 से 179-राजकीय कन्या वमावि बावल शहर के बीएलओ मतदान केंद्र पर बैठकर फार्म लेते हुए पाये गये। जबकि मतदान केंद्र नं. 49-कमालपुर, 166 व 167-गुजर माजरी, 172 व 173-खेडा मुरार, 176-नंगली परसापुर पर कार्यरत बीएलओ अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित मिले सभी बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

इस अभियान के अंतर्गत 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि नए वोट बनवाना व मृतक के वोट को वोटर लिस्ट से हटाने के लिए मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेते हुए सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर आगामी 30 नवंबर तक उपस्थित रहें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को अवकाश के दिनों में 14 नवंबर व 27, 28 नवंबर को उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिस पात्र व्यक्ति अथवा महिला जिसकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो जाती है वह अपना वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर 6 भरकर आवश्यक दस्तावेज लगाकर दे सकता है इनका वोट हटाया जाना है उसके लिए फार्म नंबर 7 भरकर देना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed