Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dense fog expected in the district until tomorrow

Rewari News: जिले में कल तक घने कोहरा छाने के आसार

Fri, 27 Nov 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 27 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dense fog expected in the district until tomorrow
रेवाड़ी। जिले में ठंड बढ़ गई है। शनिवार को इस सीजन का न्यूनतम तापमान गिरकर 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 29 नवंबर तक कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना मौसम वैज्ञानियों की जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में दिन के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि रात का तापमान 0.6 डिग्री गिर गया। इससे सुबह और देर रात ठंड का अहसास बढ़ने लगा है।
विज्ञापन

दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। मौसम में बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह की सैर करने वाले लोग अब देर से घरों से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 28 से 30 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
दिसंबर की शुरुआत में भी अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस दौरान सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है, जबकि दिन में आसमान साफ रहने से धूप निकलेगी।

मौसम विभाग ने हरियाणा में 27 से 29 नवंबर तक कुछ स्थानों पर घने कोहरे की संभावना जताई है। हालांकि, फिलहाल अगले सात दिनों में शीतलहर की चेतावनी नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में सुबह-शाम ठंड का असर बना रहेगा, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed