{"_id":"6b09c90c4a633bdddb014478","slug":"rs-177-crore-missing-from-zila-parishad-and-block-samiti-accounts-rewari-news-c-198-1-rew1001-249445-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिला परिषद और ब्लॉक समिति के खाते से 1.77 करोड़ गायब, मुख्यालय स्तर पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिला परिषद और ब्लॉक समिति के खाते से 1.77 करोड़ गायब, मुख्यालय स्तर पर जांच शुरू
Fri, 27 Nov 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग में 109 करोड़ रुपये से अधिक के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आने के बाद प्रदेशभर में खलबली मची है। इस मामले में रेवाड़ी भी अछूता नहीं रहा। जिले में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के बैंक खातों से करीब 1 करोड़ 79 लाख रुपये निकाले गए हैं।
जिला परिषद के खाते से करीब 89 लाख रुपये और ब्लॉक समिति के खाते से लगभग 89 लाख रुपये की राशि निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, जिले की ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में हुई धोखाधड़ी का पूरा ब्योरा अभी सामने नहीं आया है। इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
यह साइबर फ्रॉड दिवाली के बाद हुआ है। प्रदेश में 109 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से जुड़ा मामला होने के कारण इसकी जांच मुख्यालय स्तर पर की जा रही है। जिला स्तर पर भी संबंधित खातों और लेनदेन का ब्योरा एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के बैंक खातों की जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितनी पंचायतें इस साइबर फ्रॉड की चपेट में आई हैं और कुल कितनी राशि का नुकसान हुआ है। विभागीय अधिकारियों की ओर से मुख्यालय स्तर पर चल रही जांच और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विकास कार्यों पर पड़ सकता है असर
इस साइबर फ्रॉड का असर ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों पर भी पड़ सकता है। जिला परिषद, ब्लॉक समिति और ग्राम पंचायतों के माध्यम से गांवों में गलियों, नालियों, पेयजल व्यवस्था, सामुदायिक भवनों और अन्य विकास कार्यों पर बजट खर्च किया जाता है। खातों से बड़ी राशि निकलने के कारण विकास कार्यों के भुगतान और आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर स्थिति प्रभावित होने की आशंका है।
बैंक खातों की साइबर सिक्योरिटी को लेकर हाई लेवल मीटिंग
इधर, प्रदेश सरकार विभागों के बैंक खातों की साइबर सिक्योरिटी को लेकर सतर्क हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक में साइबर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक आकलन करने के निर्देश दिए। डिजिटल वित्तीय लेन-देन में संभावित कमजोरियों की पहचान कर साइबर धोखाधड़ी तथा अनधिकृत लेन-देन की संभावनाओं को खत्म किया जाएगा। वहीं, तकनीकी सिफारिशों की समीक्षा प्रशासनिक सचिवों के एक समूह द्वारा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें अंतिम मंजूरी दी जाएगी। इससे सभी विभागों में साइबर सुरक्षा के लिए एक समन्वित और एकरूप व्यवस्था विकसित करने में मदद मिलेगी।
चार से पांच सदस्यों वाली बहुविषयक समितियां होंगी गठित:
डिजिटल भुगतान ढांचे और क्लाउड व्यवस्था की साइबर सुरक्षा के तहत विभिन्न योजनाओं के लिए चार से पांच सदस्यों वाली बहुविषयक समितियां गठित की जाएंगी। इन समितियों में तकनीकी विशेषज्ञों, एनआईसी प्रतिनिधियों, वित्त अधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। समितियां जांच करेंगी कि सुरक्षा ऑडिट कब और किस प्रकार किए गए हैं। मौजूदा सुरक्षा उपाय संभावित साइबर खतरों से निपटने के लिए पर्याप्त हैं या नहीं।
हैकर्स ने अमेरिका से पोर्टल हैक कर ठगी की रकम हजारों म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर की
मामले में एसआईटी ने 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद कुल गिरफ्तारियां 8 हो गई हैं। सभी आरोपियों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि हैकर्स ने अमेरिका से पोर्टल हैक कर ठगी की रकम हजारों म्यूल बैंक खातों में ट्रांसफर की। अब तक 1 हजार से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज किए जा चुके हैं। हरियाणा, बिहार और राजस्थान में छापेमारी जारी है।
वर्जन
जिला परिषद के खाते से करीब 89 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। विभागीय अधिकारियों की ओर से मुख्यालय स्तर पर चल रही जांच और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।-मनोज यादव, जिला प्रमुख, जिला परिषद