फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bloody clash a day before the wedding, two injured

Rewari News: शादी से एक दिन पहले खूनी संघर्ष, दो घायल

Fri, 01 May 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 01 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash a day before the wedding, two injured
भिवाड़ी। तिजारा क्षेत्र के हमीराका गांव में एक शादी से एक दिन पहले पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित सलीम खान पुत्र तैयब खान ने बताया कि उनकी बहन की शादी वीरवार को तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। वे बाजार से जेवरात और शादी का सामान लेकर लौटे थे। इसी दौरान एक बकरी के पड़ोसी के खेत में चले जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया।
विज्ञापन

देर शाम करीब 40 से 50 लोगों की भीड़ लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर उनके घर पर पहुंची और हमला कर दिया। हमले में सलीम खान के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसमें 12 टांके लगे, जबकि उनके भाई मुस्तफा को भी गंभीर हालत में घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को पहले तिजारा अस्पताल ले जाया गया, जहां से मुस्तफा की हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और शादी के लिए रखे गए जेवरात भी लूट लिए।

इसमें लगभग 2 किलो चांदी की हंसली, 1 किलो चांदी के कड़े सहित अन्य कीमती सामान शामिल है। इसके अलावा घर की बाइक भी तोड़ दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed