फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BKU Chaduni to launch an awareness campaign against the trade deal.

Rewari News: ट्रेड डील के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी भाकियू चढ़ूनी

Sun, 14 Jun 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
BKU Chaduni to launch an awareness campaign against the trade deal.
किसान भवन में आयोजित बैठक में जानकारी देते यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की कोर कमेटी की बैठक किसान भवन में हुई। इसमें किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील का असर कृषि और डेयरी क्षेत्र पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। किसान संगठनों को एकजुट होकर इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करना चाहिए और किसानों के हितों की रक्षा के लिए रणनीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन

समय सिंह ने बताया कि इसी विषय को लेकर 25 जून को किसान भवन चंडीगढ़ में विभिन्न किसान संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूनियन गांव-गांव जाकर किसानों और आम लोगों को ट्रेड डील से जुड़े पहलुओं की जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी भावांतर 2023 क्षतिपूर्ति पोर्टल, फसल बीमा क्लेम, खाद-बीज की उपलब्धता तथा अन्य कृषि संबंधी मुद्दों पर किसानों को जागरूक करेगी और नियमित बैठकें आयोजित करेगी।

बैठक में जिला कार्यकारिणी प्रधान राजेंद्र कुमार गेरा, महिला जिला प्रधान मुन्नी बुढ़पुर, मनीषा यादव बोडिया कमालपुर, राजकुमार (एससी सेल), शीशराम, वेद सुल्तानिया, कृष्ण सैनी सहित अनेक किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed