फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP's training campaign will start from 7th

Rewari News: भाजपा का प्रशिक्षण अभियान 7 से होगा शुरू

Sun, 01 Mar 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
BJP's training campaign will start from 7th
भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम को लेकर बातचीत करतीं जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली। स्रोत : प्र‌वक्ता
रेवाड़ी। भाजपा की ओर से 7 मार्च से 14 अप्रैल तक प्रदेश के प्रत्येक मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की अध्यक्षता में हुई बैठक में रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

वंदना पोपली ने कहा कि प्रशिक्षण किसी भी राजनीतिक दल के लिए उसकी वैचारिक नींव को मजबूत करने का माध्यम होते हैं।

डॉ. पोपली ने प्रशिक्षण महा अभियान का शेड्यूल बताते हुए पदाधिकारियों से सुझाव मांगे। इस महाअभियान में विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का समय 24 घंटे तय किया गया है जिसमें पार्टी का इतिहास और विकास के बारे में जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक का सफर कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया जाएगा।
विज्ञापन

बूथ प्रबंधन के बारे में बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र को साकार करने के लिए तकनीकी और व्यावहारिक गुर के साथ साथ संगठन प्रबंधन के बारे में कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और कार्य विभाजन इन प्रशिक्षणों के मुख्य बिंदु रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि सरकार की उपलब्धियां भी कार्यकर्ताओं को बताई जाएगी ताकि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की सरकार द्वारा जनहित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

इस बार के इस प्रशिक्षण में नवाचार के लिए विशेष सत्र रहेंगे जिनमें आधुनिक तकनीक और सोशल मीडिया का पार्टी के प्रचार-प्रसार में प्रभावी उपयोग करना सभी कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed