फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP to Contest Councilor Elections on Party Symbol; 132 Applications Received for 32 Wards

Rewari News: पार्षद चुनाव भी सिंबल पर ही लड़ेगी भाजपा, 32 वार्डों के लिए 132 आवेदन

Fri, 17 Apr 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP to Contest Councilor Elections on Party Symbol; 132 Applications Received for 32 Wards
आवेदनों की जांच करतीं भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली। स्त्रोत: वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा के निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को गति दे दी है। इस बार नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा के सभी वार्डों और चेयरपर्सन पद पर पार्टी अपने चुनाव चिह्न पर ही लड़ेगी।
विज्ञापन

पार्टी को रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव के लिए चेयरपर्सन और पार्षद पदों पर कुल 140 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। रेवाड़ी नगर परिषद के चेयरपर्सन पद के लिए करीब 14 नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। हर दावेदार अपने-अपने स्तर पर संगठन में सक्रियता दिखाने के साथ-साथ जनसमर्थन जुटाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

नगर परिषद के 32 वार्डों के लिए कुल 132 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यानी औसतन हर वार्ड में चार से अधिक दावेदार सामने आए हैं। इससे स्पष्ट है कि जमीनी स्तर पर भाजपा के पास उम्मीदवारों की कमी नहीं है बल्कि चयन प्रक्रिया पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 अप्रैल तक होगी जांच प्रक्रिया पूरी
पार्टी संगठन ने आवेदन प्राप्त होने के बाद उनकी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 18 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। इस दौरान प्रत्याशियों की संगठनात्मक सक्रियता, सामाजिक छवि, जीत की संभावनाएं और पार्टी के प्रति निष्ठा जैसे पहलुओं पर विचार किया जाएगा।


19 अप्रैल को होगी चुनाव समिति की बैठक
भाजपा की जिला और प्रदेश स्तर की चुनाव समिति की अहम बैठक 19 अप्रैल को प्रस्तावित है। इस बैठक में सभी संभावित प्रत्याशियों के नामों पर गहन मंथन किया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं की राय और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अंतिम सूची तैयार की जाएगी। भाजपा 20 अप्रैल तक अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। पार्टी की कोशिश है कि समय रहते उम्मीदवारों की घोषणा कर उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed