फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP is considering fielding councillors on party symbol.

Rewari News: भाजपा, पार्षदों को भी पार्टी सिबंल पर लड़ाने का कर रही विचार

Wed, 15 Apr 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP is considering fielding councillors on party symbol.
लोगों से बातचीत करते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। जिला रेवाड़ी भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि नगर पार्षदों के चुनाव भी पार्टी के अधिकृत चुनाव चिन्ह पर लड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माना कि इससे संगठनात्मक मजबूती बढ़ेगी, कार्यकर्ताओं में उत्साह आएगा और मतदाताओं के सामने पार्टी की स्पष्ट पहचान स्थापित होगी। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता डॉ. सतीश खोला ने सेक्टर-एक स्थित कार्यालय में लगभग 150 नागरिकों की समस्याएं सुनीं और स्थानीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान डॉ. खोला ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार प्रयासरत हैं। पार्षद चुनाव पार्टी निशान पर होने से जनता को योग्य और जवाबदेह प्रतिनिधि चुनने में आसानी होगी तथा निर्वाचित पार्षद सीधे तौर पर संगठन और सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed