{"_id":"68127d8bb4f16f09b2002ebe","slug":"bjp-district-president-sought-suggestions-to-strengthen-the-organization-rewari-news-c-198-1-rew1001-218759-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने के लिए मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने के लिए मांगे सुझाव
Thu, 01 May 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 01 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 14जिला कार्यालय पर जिला सोशल मीडिया टीम की बैठक लेते भाजपा जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ए
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भाजपा कार्यालय में जिला सोशल मीडिया टीम की बैठक हुई। इसमें भाजपा जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ने संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव मांगे। रेवाड़ी के भाजपा सोशल मीडिया प्रमुख एडवोकेट नितेश अग्रवाल सोशल मीडिया की बारीकियों से अवगत कराया।
बैठक में सोशल मीडिया टीम के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव भी रखे। आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और डिजिटल प्रचार-प्रसार के लिए एक रोडमैप भी तैयार किया गया। भाजपा जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ने सोशल मीडिया टीम के बीते प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सोशल मीडिया आज के समय में जनसंपर्क का सबसे सशक्त माध्यम है। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया व पार्टी द्वारा दिए सभी कार्यों का पूरे लगन से काम का निश्चय किया। बैठक में एडवोकेट नरवीर खोला, राम मेहर यादव, अरुण यादव, आकाश छोकर, सुनीता गुड़ियानी, रमेश मीणा, मनजीत, सोनिया आहूजा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।