फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   BJP and Congress MLAs compete to take credit for drainage from Sangwadi

संगवाड़ी से जलनिकासी का भाजपाइयों और कांग्रेस विधायक में श्रेय लेने की होड़

Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP and Congress MLAs compete to take credit for drainage from Sangwadi
गांव संगवाड़ी में पहुंचे अधिकारियों को ज्ञापन देते रामसिंग छाबड़ी व अन्य ग्रामीण। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले के गांव संगवाड़ी में पानी की निकासी को लेकर भाजपाइयों व कांग्रेस विधायक में श्रेय लेने की होड़ लग गई है। विधायक की ओर से प्रेस नोट जारी कर कहा गया कि अधिकारियों को बुलाकर पानी निकलवाया गया। वहीं गांव निवासी भाजपा नेता राम सिंह छाबड़ी ने कहा कि गांव में पहले से ही अधिकारी जलनिकासी के लिए आए चुके थे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व झज्जर प्रभारी राम सिंह छावड़ी ने कहा कि क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद गांव का जोहड़ भरने से काफी पानी गांव में एकत्रित हो गया था। जिसके चलते उन्होंने एससीपीओ राजेश कुमार, सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश कुमार, पंचायत सचिव समय पाल आदि अधिकारियों को सूचना देकर उन्हें मौके पर बुलाया था। सभी अधिकारी मौके पर पानी निकासी की व्यवस्था में जुटे थे। इसी दौरान रेवाड़ी विधायक गांव में किसी मृतक के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। जब उन्होंने गांव में पानी भरा देखा तो वे मौके पर पहुंच गए। जब ग्रामीणों ने उनसे पानी की निकासी को लेकर राशि देने संबंधी जवाब तलब किए तो रेवाड़ी विधायक ने कहा कि यह वे स्वीकार करते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ईमानदार है। लेकिन कोरोना के चलते उन्हें फंड नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते वह फिलहाल धनराशि नहीं दे सकते। रही बात उनके द्वारा अधिकारियों को बुलाने व निर्देश देने की तो सभी अधिकारी पहले ही मौके पर मौजूद थे। रेवाड़ी विधायक मात्र कुछ समय रुककर फोटो खिंचवाकर वहां से चलते बने। भाजपा नेता ने बताया कि अधिकारियों से तालमेल बैठाकर ग्रामीणों के सहयोग से उन्होंने गांव के पानी को अपनी पारिवारिक जमीन पर निकलवाना शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है। रेवाड़ी विधायक का इस पानी की निकासी में कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा नेता रामसिंह छावड़ी ने बताया कि सभी अधिकारियों को उन्होंने ही गांव में जमा पानी की सूचना दी थी तथा उन्होंने एससीपीओ राजेश कुमार को इस संबंध में ग्रामीणों के साथ मौके पर ही लिखित में ज्ञापन भी दिया था। उन्होंने कहा कि झूठी वाहवाही लूटकर मात्र फोटो खिंचवाने की राजनीति कर चले जाने से लोगों में विधायक के प्रति काफी रोष भी दिखाई दिया। इस मौके पर शेर सिंह पंच, रामनिवास, देवीलाल स्वामी इंजीनियर, नरेश कुमार, प्रकाश, मोहित व तेजपाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed