फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bike thieves stole 73 bikes in a month

बाइकर्स गैंग का आतंक, छह घंटे में तीन वारदात

Mon, 17 Aug 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
bike thieves stole 73 bikes in a month
जिला में बाइक चोर गिरोह का आतंक बढ़ता जा रहा है। गिरोह द्वारा पिछले एक माह के दौरान जिला के मॉडल टाउन, शहर थाना, कसौला व बावल थाना क्षेत्र से 73 से अधिक बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। खास बात यह है कि गिरोह के सदस्यों ने कोर्ट, प्राइवेट अस्पताल व औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों के आसपास खड़ी बाइकों को निशाना बनाया है। हालांकि पुलिस ने बाइक चोरी करने के आठ से अधिक आरोपियों को काबू भी किया है, लेकिन गिरोह के सरगना तक नहीं पहुंच पाई है। जिला में सबसे ज्यादा बाइक चोरी की वारदात घटनाएं मॉडल टाउन, सिटी थाना, कसौला व बावल थाना क्षेत्र में हो रही है। हालांकि पुलिस द्वारा दिनभर गश्त करने का दावा किया जाता है, लेकिन रोजाना औसतन 3 बाइक चोरी हो रही है, जिससे पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
बढ़ती बाइक चोरी की वारदात के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। पुलिस ने लोगों से आह्वान किया है कि वाहन चालक अपने वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा करें, इधर-उधर खड़ा न करें। ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

आठ से अधिक पकड़े आरोपी, सरगना से दूर
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से करीब आठ बाइक चोरी करने वाले आरोपियों को काबू किया है, लेकिन पुलिस बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सरगना तक नहीं पहुंच पाई है। बता दें कि जिला में चोरी करने वाले गिरोह के तार मेवात से जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमला भी करते हैं बदमाश
रात को अकेले आवाजाही करने वाले लोगों से बाइक छीनने वाले बदमाश हमला भी करते हैं तथा जान से मारने की धमकी भी देते हैं। कई मामलों में पीड़ितों ने बताया कि बदमाशों द्वारा बाइक छीनने के साथ ही मारपीट भी की है।

बाइक चोरों पर पुलिस कस रही शिकंजा : डीएसपी
डीएसपी जमाल खान ने कहा कि बाइक चोरी करने वाले कई आरोपियों को काबू किया गया है। बीते दिन भी एक आरोपी काबू किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। वैसे वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी चाहिए ताकि बाइक चोरों पर शिकंजा कसा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed