{"_id":"6844830219ecdf784709eb2f","slug":"bike-riders-were-hit-by-a-car-both-died-rewari-news-c-198-1-fth1001-220755-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवारों को मारी टक्कर, दोनों की हुई मौत
Sat, 07 Jun 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। दड़ौली रोड पर शुक्रवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों नेहरूगढ़ निवासी अमित और देवराज की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर भाग गया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव नेहरूगढ़ निवासी कर्मवीर ने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे उसका भाई अमित अपने दोस्त देवराज के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव दड़ौली से घर की तरफ आ रहा था। मोटरसाइकिल देवराज चला रहा था।
उसके पीछे कर्मवीर अपनी बाइक से आ रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे गिरकर अमित और देवराज घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर चाचा प्रवींद्र गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए कोसली लेकर गए।
विज्ञापन
कोसली से दोनों घायलों को रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। कर्मवीर ने बताया कि कोसली से रेवाड़ी ले जाते समय एंबुलेंस में ही दोनों की मौत हो गई। कोसली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।