फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike riders shot dead the postman

बाइक सवारों ने की पोस्टमैन की गोलियां मारकर हत्या

Wed, 20 Oct 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riders shot dead the postman
गौरव का फाइल फोटो। - फोटो : Rewari
शिव कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर पोस्टमैन की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलने के बाद एसपी अभिषेक जोरवाल मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
विज्ञापन

रेवाड़ी शहर के साथ लगते गांव कालूवास निवासी गौरव (29) डाक विभाग में पोस्टमैन था। उसकी पोस्टिंग इस समय मुंबई में थी। वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। मंगलवार की शाम को वह किसी काम से शिव कॉलोनी में आया था। देर शाम वह पैदल ही घर जा रहा था तो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उसे रोककर तीन से चार गोलियां मार दीं और फरार हो गए। गोली लगने से गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सिटी, कानोड गेट चौकी के अलावा एसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
विज्ञापन

भाई की शादी में आया था
गौरव के पिता हरीश ने बताया कि उनके बड़े बेटे सौरव की 16 नवंबर को शादी है। भाई की शादी की तैयारियों के लिए गौरव करीब एक माह की छुट्टी लेकर घर आया था। मंगलवार की शाम को वह 5 बजे अपने घर से शिव कॉलोनी गया हुआ था। लौटते समय अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। गौरव की हत्या करने के कारण की जानकारी उसके परिजनों को भी नहीं है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टा लगाने की मिली जानकारी
जानकारी के अनुसार, युवक आने के बाद गलत रास्ते पर चलने लगा था। मृतक युवक ने सट्टा खेलना शुरू कर दिया था। उसने बाइक भी गिरवी रखी हुई थी। शुरुआती जांच में मृतक के परिजनों ने भी पुलिस को बताया है कि कुछ दिनों पहले सट्टा लगाने को लेकर गौरव का कुछ लोगों से विवाद हुआ था।
एसपी ने किया घटनास्थल का दौरा
घटना के सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक जोरवाल अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद एसपी अभिषेक जोरवाल ट्रामा सेंटर भी पहुंचे। एसपी ने परिजनों से मुलाकात कर हत्या के कारणों को भी जानने का प्रयास किया।
जिले में लगातार बिगड़ रही है कानून व्यवस्था
जिले में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। दो दिन पूर्व ही गांव सुठानी में बावल के धोबी घाट निवासी राजमिस्त्री संजय की हत्या कर दी गई थी। 13 अक्तूबर को ब्रास मार्केट में बदमाशों ने दिनदहाड़े महेंद्रा फाइनेंस कंपनी के कैशियर से सात लाख रुपये लूट लिए थे। 6 अक्टूबर को धारूहेड़ा में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 6 लाख 40 हजार रुपये की लूट हुई थी। महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाएं तो जैसे आम हो गई हैं।
युवक के पिता से बात हुई है। वह गलत संगत में पड़ा हुआ था तथा जुआ आदि खेलता था। उसने अपनी मोटरसाइकिल भी गिरवी रखी हुई है। संभवत: आपसी लेन-देन की रंजिश में ही युवक की हत्या को अंजाम दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र होगी।

अभिषेक जोरवाल, पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी

 गौरव के शव को अस्पताल लेकर जाते पुलिस मुलाजिम और स्वास्थ्यकर्मी। संवाद

गौरव के शव को अस्पताल लेकर जाते पुलिस मुलाजिम और स्वास्थ्यकर्मी। संवाद- फोटो : Rewari

युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे एसपी अभिषेक जोरवाल और मृतक के परिजन। संवाद

युवक की हत्या की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे एसपी अभिषेक जोरवाल और मृतक के परिजन। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed