फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike rider robbed near Rampura police station, accused absconding

रामपुरा थाना से 200 मीटर की दूरी पर बाइक सवार को लूटा, आरोपी फरार

Fri, 09 Sep 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider robbed near Rampura police station, accused absconding
रेवाड़ी। शहर के नारनौल फाटक पर दो बदमाशों ने बाइक सवार एक व्यक्ति के साथ लूटपाट की। बदमाशों उससे दो हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन ले गए। रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना रामपुरा थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन

गांव डालियाकी निवासी गजेंद्र सिंह अपने भांजे यादव नगर निवासी कपिल के साथ गांव निमोठ में कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। बुधवार की देर रात दोनों प्रोग्राम खत्म होने के बाद रेवाड़ी पहुंचे थे। उसने अपने भांजे को यादव नगर में छोड़ा दिया और फिर बाइक लेकर गांव डालियाकी के लिए चल दिया।
विज्ञापन

गजेंद्र ने बताया कि रास्ते में उसके पास घर से फोन आ गया और फिर वह रात करीब 12 बजे रामपुरा थाना से कुछ दूर पहले नारनौल फाटक के पास बच्चों के लिए टॉफी लेने के लिए रुक गया, लेकिन दुकान बंद थी। इस दौरान दो बदमाश उसके पास पहुंचे और उससे 2 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। रामपुरा थाना पुलिस ने गजेंद्र की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आए है। वहीं थाना प्रभारी रामपुरा शिव चरण का कहना है कि अभी आरोपियों का सुराग नहीं लगा हैं। पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed