{"_id":"636fe63b83a8f5469562985c","slug":"bike-rider-mother-and-son-died-due-to-tractor-collision-father-injured-rewari-news-rtk6632938114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, पिता घायल
विज्ञापन
कविश की फाइल फोटो।
- फोटो : Rewari
कोसली (रेवाड़ी)। झज्जर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। कोसली थाना पुलिस ने शवों का पोसटमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
शुक्रवार देर सायं झज्जर जिले के गांव ढाणा निवासी सूबे सिंह (25) अपनी पत्नी मिथलेश (21) व डेढ़ वर्षीय के बच्चे कविश के साथ बाइक पर सवार होकर गांव संगवाड़ी में किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में कविश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सूबे सिंह व उसकी पत्नी मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान मिथलेश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूबे सिंह के पिता रामकरण की शिकायत पर फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-----------
आरोपी ट्रैक्टर चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों से सीसीटीवी खंगाली जा रही है। फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-सतेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कोसली

मिथलेश की फाइल फोटो।- फोटो : Rewari
विज्ञापन