फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike rider dies after being hit by vehicle

Rewari News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Thu, 23 May 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by vehicle
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित कापड़ीवास फ्लाइओवर पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक चालक सड़क पर गिर गया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा किस वाहन से हुआ है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

राजस्थान के चुरू जिले का रहने वाला श्रीकांत (29) अपने जीजा रवि शंकर के पास धारूहेड़ा स्थित एमटूके सोसाइटी में जा रहा था। श्रीकांत सिधरावली स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। मंगलवार की रात वह ड्यूटी से वापस धारूहेड़ा लौट रहा था। कापड़ीवास फ्लाइओवर के समीप उसकी बाइक को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद श्रीकांत सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन


किसी राहगीर ने हादसे की सूचना उसके जीजा को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल में श्रीकांत के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed