फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bike rider dies after being hit by a car

Rewari News: कार की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Tue, 29 Nov 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a car
रेवाड़ी। शहर के बेरली रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव देहलावास निवासी करतार सिंह (54) सोमवार की रात शहर में अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वह मंगलवार को अपनी बाइक पर आगे चल रहे थे, जबकि उनका भतीजा सुधीर पीछे अलग बाइक पर चल रहा था। इसी दौरान बेरली रोड पर पीर बाबा के पास आगे चल रहे करतार सिंह की बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही करतार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। गाड़ी चालक ने भी अपनी गाड़ी को रोका, लेकिन जैसे ही सुधीर चाचा को संभालने लगा तो आरोपी मौके से कार सहित भाग निकला। सुधीर किसी वाहन का इंतजाम कर अपने चाचा को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने करतार को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस पहले घटना स्थल पर पहुंची और उसके बाद नागरिक अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रामपुरा थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed