{"_id":"66e3420e04c28e5f870ef004","slug":"bike-collides-with-trolley-driver-dies-rewari-news-c-198-1-fth1001-209252-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्राला से टकराई बाइक, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्राला से टकराई बाइक, चालक की मौत
Fri, 13 Sep 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव जोनावास स्थित एक गैस गोदाम के पास एक ट्राला से टकराने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव हांसाका निवासी महेश कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव हांसाका निवासी राहुल यादव ने बताया कि वह एक कंपनी में कार्यरत है। बुधवार रात 8 बजे उसके पिता महेश कुमार बाइक से गांव जोनावास स्थित गैस गोदाम से वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक उनके आगे चल रहे ट्राला ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे उसकी बाइक ट्राला में जा घुसी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सदर थाना पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।