फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Big political changes will be seen in the coming times: Manoj Bagri

आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा : मनोज बागड़ी

Tue, 26 May 2026 04:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Big political changes will be seen in the coming times: Manoj Bagri
रेवाड़ी पहुंचने पर मनोज बागड़ी का स्वागत करते पार्टी नेता। स्रोत : प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज बागड़ी रेवाड़ी पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग पूरे हरियाणा में गांव-गांव जाकर लोगों को कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों से अवगत करा रहा है। उन्हें पार्टी से जोड़ने का अभियान चला रहा है। देश की जनता बदलाव चाहती है और आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विभाग लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और आने वाले समय में यह अभियान और तेज किया जाएगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 1 साल में केंद्र सरकार के गिरने को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज बागड़ी ने कहा कि राहुल गांधी जो भी कहते हैं, पूरी जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ कहते हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनावों पर कहा कि कांग्रेस ने सभी स्थानों पर पूरी मजबूती और दमदारी के साथ चुनाव लड़ा। चुनाव में हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा के समापन कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शामिल न होने के सवाल पर कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज बागड़ी ने रेवाड़ी जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग में प्रभावी तरीके से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत साफ दिखाई दे रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष खूब राम सरपंच, जिला उपाध्यक्ष मामराज, धरमबीर, भगत सिंह बौध, महेंद्र सिंह यादव, हीरा सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुदेश व इंद्रजीत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed