फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bharatmata Hai Hamari program organized in Punjabi Dharamshala

Rewari News: पंजाबी धर्मशाला में भारतमाता है हमारी कार्यक्रम आयोजित

Mon, 12 Feb 2024 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Bharatmata Hai Hamari program organized in Punjabi Dharamshala
पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे संस्था के सदस्य।
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में देशभक्ति और संस्कार निर्माण का कार्यक्रम, भारतमाता है हमारी कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पर्यटन निगम हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. अरविंद यादव, प्रमुख शिक्षाविद राजेंद्र सिंह यादव चांदावास वाले, एडवोकेट सुनील भार्गव प्रधान सीएलजी कमेटी व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि लॉर्ड मैकाले ने पूरे भारतवर्ष का भ्रमण किया। उन्होंने पाया कि भारतवासियों की शक्ति उनकी सनातन परंपरा में उनके विश्वास में छिपी है। किसी तरह भारत वासियों को उनकी संस्कृति से अलग कर दिया जाए तो उन्हें लंबे समय तक गुलाम बनाया जा सकता है। उन्होंने हमारे प्राचीन गौरवशाली इतिहास को नष्ट करना शुरू कर दिया व अंग्रेजी पढ़े लोगों को क्लर्क बनाना शुरू कर दिया, लेकिन वर्तमान का भारत 65 करोड़ युवाओं का भारत, अपने महान सनातन परंपराओं का आदर करने वाला भारत पूरी तरह से बदल चुका है। आज हम बड़े गर्व से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, कृष्ण कन्हैया, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, स्वामी विवेकानंद, शहीदे-आजम भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हुए विकसित भारत की कल्पना को साकार करने में लगे हैं। कार्यक्रम में मुख्यत: समाजसेवी राजेंद्र गेरा, मास्टर देवेंद्र कुमार, हिमांशु, राहुल कालड़ा, राजेंद्र सिंह यादव बालावास वाले, विनोद गोयल, केएल कोहली, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, मनोज कुमार, जूही पिपलानी, सोनिया कपूर, प्रीति, कपिल कपूर, रोहित गेरा, सुदर्शन महंदीरत सतपाल शास्त्री, सुनीता आर्य, अशोक जुनेजा व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन


शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल, शिक्षाविद प्रोफेसर सीएल सोनी, महिला संयोजक शशि जुनेजा, प्रधान निशा सिकरी, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज व मुकेश कुमारी प्रधान सेक्टर 4 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने कहा कि वैलेंटाइन-डे के दिन को हम अब सभी अपने घरों में मातृ पितृ पूजन दिवस के रूप में मना कर अपनी महान संस्कृति का सम्मान बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed