{"_id":"687be8dae6f70a3ef90709b4","slug":"bharat-bhushan-the-head-boy-and-yogita-the-head-girl-were-elected-rewari-news-c-198-1-rew1001-222855-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हेड बॉय भारत भूषण और हेड गर्ल योगिता निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हेड बॉय भारत भूषण और हेड गर्ल योगिता निर्वाचित
Sun, 20 Jul 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 15बीकानेर सरकारी स्कूल में एक मंच पर आए विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में हेड बॉय, हेड गर्ल और हाउस कैप्टन का चयन किया गया। इस दौरान हुए चुनाव में हेड बॉय भारत भूषण और हेड गर्ल योगिता निर्वाचित की गईं।
प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अर्थशास्त्र प्रवक्ता पवन ने मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। प्रवक्ता सत्ते सिंह, अध्यापक रविंद्र कुमार, मुकेश कुमार ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया।
अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि अध्यापिका मंजूलता और पूनम देवी की देखरेख में स्कूल हेड बॉय तथा स्कूल हेड गर्ल के लिए विद्यालय के 293 विद्यार्थियों ने मतदान किया। 123 मतों के साथ भारत भूषण हेड बॉय और 156 मतों के साथ छात्रा योगिता हेड गर्ल निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
अल्फा हाउस के कैप्टन पद के लिए प्रवक्ता नीतू कुमारी और हरिता शर्मा की देखरेख कक्षा 10वीं के छात्र सुमित को हाउस कैप्टन चुना गया। बीटा हाउस कैप्टन पद के लिए प्रवक्ता सुविधा यादव व अनिता रोहिल्ला की देखरेख में कक्षा 11वीं की छात्रा साक्षी को हाउस कैप्टन चुना गया।
गामा हाउस कैप्टन पद के लिए प्रवक्ता मनीषा रानी व प्रिया देवी की देखरेख में कक्षा 10वीं की छात्रा कीर्ति को हाउस कैप्टन चुना गया। डेल्टा हाउस कैप्टन पद के लिए प्रवक्ता रेखा रोहिल्ला तथा पुनीता सैनी की देखरेख में कक्षा 10वीं की छात्रा सुकन्या को हाउस कैप्टन चुना गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह, सोमबीर यादव, नेहा शर्मा, मीनाक्षी चुग, कांता लहकरा, मनोज कुमार, वैभव, नरेंद्र सिंह का सहयोग रहा।