फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Be careful of unknown calls: Superintendent of Police

अनजान कॉल से रहें सावधान : पुलिस अधीक्षक

Mon, 10 Mar 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Be careful of unknown calls: Superintendent of Police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। पुलिस प्रशासन ने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए एडवाइजरी जारी किया है। इसमें आम लोगों से अनजान कॉल से बचने और सोशल मीडिया का सतर्कता से इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि आज के आधुनिक जीवन में हम लोगों को किसी भी चीज के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करनी होती है, तो हम इंटरनेट के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान में टेक्नोलॉजी के इस दौर में इतने तेजी से गुजर रहे हैं कि इंटरनेट के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नही कर सकते। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जितनी तेजी से हम इस डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं, हम सब लोगों की इंटरनेट पर निर्भरता भी उतनी ही बढ़ गई है, परंतु इसके साथ-साथ साइबर ठगी के मामलें भी बढ़ रहे हैं। इसलिए हमें पूरी तरह से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो जाता है तो तुरंत सरकार द्वारा जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed