{"_id":"6709983542b031a151056f84","slug":"bawals-newly-elected-mla-inspected-the-grain-market-rewari-news-c-198-1-rew1001-210405-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बावल के नवनिर्वाचित विधायक ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बावल के नवनिर्वाचित विधायक ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण
Sat, 12 Oct 2024 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 12 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 04रेवाड़ी। बावल के नवनिर्वाचित विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार अनाज मंडी का निरीक्षण करते हु
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। बावल विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को बावल अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने बाजरे की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और किसानों के हित को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से बातचीत भी की। निरीक्षण के दौरान रेवाड़ी मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र यादव, सहायक सचिव राकेश यादव, खरीदकर्ता सुरेंद्र (वेयरहाउस), सत्येंद्र (फूड सप्लाई), उपेंद्र, नरेश, निहाल, दर्शन, अजीत उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विधायक को खरीद प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और शेष बैग की जल्द उठान कराने का आश्वासन दिया। डॉ. कृष्ण कुमार ने अधिकारियों से कहा कि किसानों के उत्पाद की उठान सुनिश्चित की जाए। भुगतान प्रक्रिया में देरी न हो।