{"_id":"6ad1275cec9655d78608d35a","slug":"bawal-team-reaches-final-after-defeating-ahir-college-rewari-news-c-198-1-rew1001-247214-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अहीर कॉलेज को हरा फाइनल में पहुंची बावल की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अहीर कॉलेज को हरा फाइनल में पहुंची बावल की टीम
Fri, 16 Oct 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान एकजुट खिलाड़ी व स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट मैच के चौथे दिन राजकीय महाविद्यालय बावल ने अहीर कॉलेज को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को केएलपी कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय बावल के बीच खेला जाएगा।
मैच का टॉस केएलपी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि अमित गुप्ता ने करवाया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अहीर कॉलेज की टीम ने 70 रन बनाए। टीम की ओर से आर्यन ने 24 गेंदों में 24 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकीय महाविद्यालय, बावल की टीम ने 71 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से हिमांशु ने 25 रन बनाए।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. रामवीर जाखड़ ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में सफलता के लिए नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और समर्पण जरूरी हैं।
विज्ञापन
महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी और प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर खेल बोर्ड के सदस्य डॉ. नरेश दुग्गल, डॉ. किरण बाला, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. मोनिका यादव, डॉ. महेंद्र सभरिया, नित्यानंद, प्रदीप अहलावत, डॉ. विवेक कुमार और खेल प्रशिक्षक अंकित शर्मा मौजूद रहे।