फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bawal MLA participated in the national conference

Rewari News: बावल विधायक राष्ट्रीय सम्मेलन में हुए शामिल

Fri, 29 Aug 2025 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bawal MLA participated in the national conference
राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के कल्याण, विकास और सशक्तिकरण में संसदीय एवं विधायी समितियों की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में शुरू हुआ। इस आयोजन में हरियाणा की ओर से बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण कुमार ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल विचार विमर्श का मंच नहीं है बल्कि हमारे संविधान की आत्मा और सामाजिक न्याय के आदर्शों को दोबारा पुष्ट करने का अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने स्वतंत्रता और विधिक समानता के बाद भी सदियों पुरानी सामाजिक-आर्थिक विषमताओं को दूर करने के लिए विशेष समितियों की आवश्यकता को समझा था। इन्हीं उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संसद और विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समितियां गठित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये समितियां सरकार की नीतियों और योजनाओं की निगरानी करती हैं ताकि लाभ वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंच सके। डॉ. कृष्ण कुमार ने याद दिलाया कि पहला सम्मेलन 1976 में नई दिल्ली में हुआ था जबकि 2025 का यह सम्मेलन पहली बार दिल्ली से बाहर भुवनेश्वर में हो रहा है जो विकेंद्रीकरण और समावेशिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed