फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bangladeshi citizen caught near Kasola Chowk

Rewari News: कसोला चौक के पास पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक

Sun, 23 Feb 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi citizen caught near Kasola Chowk
फोटो: बांग्लादेशसैफुल मुल्ला - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। कसोला चौक के पास अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को केंद्र खुफिया विभाग की टीम ने पकड़ कर कसोला पुलिस को सौंपा है। बांग्लादेशी नागरिक की पहचान फरीदपुर निवासी मोहम्मद सैफुल मुल्ला के रूप में हुई है।

आरोपी बांग्लादेशी ने भारत की सीमा पार करने के लिए 13 हजार रुपये बांग्लादेशी एजेंट और 9 हजार रुपये भारतीय एजेंट को दिए थे। सैफुल अभी एक दिन पहले ही बांग्लादेश से रेवाड़ी के कसोला चौक के पास आया था। वह कसोला चौक के पास एक टाइल्स की दुकान के पीछे कबाड़ी का काम करता था। सैफुल से बांग्लादेशी सिम कार्ड बरामद हुआ है। उसके पास से बांग्लादेशी डॉक्यूमेंट भी मिले हैं। यह भी जानकारी मिली है कि भारत और बांग्लादेश के एजेंट मिलकर उसे पार करवाते थे। बांग्लादेश के एजेंट की भारत के एजेंट के साथ आपसी सेटिंग होती है। सीमा पार करने के लिए उसने 13 हजार रुपये बांग्लादेशी एजेंट और 9 हजार रुपये भारतीय एजेंट को दिए थे। सैफुल का परिवार बांग्लादेश में रहता है। सैफुल आसानी से बांग्लादेश से भारत आता जाता रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed