फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Bal Mahotsav: RPS Dharuhera captured the overall trophy

बाल महोत्सव : आरपीएस धारूहेड़ा ने ओवरऑल ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Thu, 17 Nov 2022 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Bal Mahotsav: RPS Dharuhera captured the overall trophy
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा स्थित आरपीएस स्कूल ने जिला स्तरीय बाल-महोत्सव प्रतियोगिता में एक बार फिर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा हासिल किया। जिला बाल कल्याण परिषद रेवाड़ी की ओर से बाल भवन में आयोजित बाल-महोत्सव 2022 में आरपीएस धारूहेड़ा के छात्र- छात्राओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बाल महोत्सव में चार वर्गों में कुल 39 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल ने 74 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विद्यालय की प्राचार्य रमन प्रीत कौर ने बताया कि जिला बाल-कल्याण परिषद प्रति वर्ष विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न आयु वर्ग के अंतर्गत कला, संगीत नृत्य, अभिनय, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। प्रथम वर्ग में एकल नृत्य प्रतियोगिता में आद्या शर्मा प्रथम, द्वितीय वर्ग में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरव व आर्यमन प्रथम, मूर्तिकला में द्वितीय वर्ग में अनिकेत प्रथम, दीया व मोमबत्ती सजावट में मुस्कान प्रथम, एकल शास्त्रीय नृत्य में द्वितीय वर्ग में मान्यता दास प्रथम स्थान पर रहे, प्रथम वर्ग में समूह नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में देशभक्ति समूह गान व समूह नृत्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ग में स्कैचिंग में भावना, शास्त्रीय नृत्य मे वैभवी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। तृतीय वर्ग में साड़ी पहनने की कला में चैतन्य प्रथम, धोती प्रतियोगिता में महक प्रथम स्थान पर रहे। तृतीय वर्ग में नीलम व मान्या प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे। तृतीय वर्ग में समूह नृत्य, समूह गान मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ वर्ग में समूह-गान द्वितीय स्थान पर, समूह नृत्य तृतीय स्थान पर, व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में समरदीप व अम्बिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की अध्यक्ष डॉ. पवित्रा राव ने इस भव्य जीत के लिए प्राचार्य रमन प्रीत कौर, मुख्य अध्यापिका विजय एवं संतोष यादव, सीनियर विंग हेड सरला सिहं एवं जोगेंद्र देशवाल और एक्टिवीटी टीम व सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए इसी तरह निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed