{"_id":"5d95006b8ebc3e93b85d22bb","slug":"bajra-purchase-rewari-news-rtk5212372185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावल मंडी में दोपहर बाद पहुंचा बारदाना, कोसली में 6300 क्विंटल हुई बाजरे की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावल मंडी में दोपहर बाद पहुंचा बारदाना, कोसली में 6300 क्विंटल हुई बाजरे की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की तीन मंडियों में बाजरा खरीद जारी है। मार्केट कमेटी व खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद को लेकर किए जा रहे दावे उम्मीदों के मुताबिक नही हैं। इसके चलते किसानों को कहीं टोकन लेने तो कहीं पटवारी द्वारा समय पर तस्दीक न करने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अनाज मंडी बावल में दोपहर बाद बारदाना पहुंचने से खरीद भी देरी से शुरू हो सकी। वहीं कोसली मंडी में 6300 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई।
चारों ओर से खुली अनाज मंडी में बेसहारा पशुओं से किसानों के साथ-साथ व्यापारी भी परेशान हैं। बेसहारा पशु किसानों की ढेरियों में मुंह मार रहे हैं। मार्केट कमेटी द्वारा सभी तैयारियों के दावे किए जा रहे थे लेकिन धरातल पर अव्यवस्थाओं का आलम है। मंडी की अधिकतर फड़ों पर कपास की ढेरी लगी हुई हैं जिसके कारण किसानों को खुले आसमान के नीचे बाजरे की ढेरी लगानी पड़ रही हैं। खरीद के दूसरे दिन रेवाड़ी मंडी में 6 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद हुई।
आज इन गांवों के किसानों की होगी खरीद
रेवाड़ी की नई अनाज मंडी में 3 अक्तूबर को गांव पदैयावास, शहबाजपुर, खालसा, कानसीवास, पीवरा, झांझनवास, डूमावास, माजरा गुरदास, कालाका, मांढैया कलां, बैरियावास के किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। वहीं बावल में राजगढ़ धारण व खरखड़ी के किसानों का शैड्यूल है। कोसली मंडी में बाबड़ोली, बेरली कलां, चांदावास, बालदन खुर्द, बास दुदा व भोतवास के किसानों की बाजरा खरीद की जाएगी।