फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   bag of couple containing jewelery and cash stolen from Intercity express train

Rewari News: इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में गहनों और नकदी सहित दंपती का बैग चोरी

Sun, 26 Mar 2023 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Mar 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
bag of couple containing jewelery and cash stolen from Intercity express train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेेवाड़ी। कैथल से अपने पति के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में जयपुर जा रही महिला का गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। रेवाड़ी स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर महिला को चोरी के बारे में पता लगा। महिला ने जयपुर पहुंचने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस को शिकायत दी। रेवाड़ी जीआरपी थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।

कैथल के सेक्टर-20 निवासी कविश कुमार सचदेवा ने बताया कि वह अपनी पत्नी रेशू सचदेवा के साथ जयपुर जाने के लिए कैथल स्टेशन से दौलतपुर-साबरमती इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। कैथल से ट्रेन चलने के बाद दोनों को नींद आ गई। रात करीब एक बजे ट्रेन के रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंचने के बाद उनकी नींद खुली तो सीट पर रखा रेशू सचदेवा का बैग गायब था। कविश कुमार के अनुसार बैग में डायमंड की दो अंगूठी, कानों की एक जोड़ी सोनी की बालियां, एक नेकलेस सेट, कानों के सोने के झुमके और दस हजार रुपये थे। कविश कुमार ने जयपुर पहुंचने के बाद जीआरपी को मामले की शिकायत दी। जयपुर जीआरपी ने जीरो एफआइआर दर्ज करके मामला जांच के लिए रेवाड़ी भेज दिया। शनिवार को जीरो एफआइआर मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed