{"_id":"6a2d93003f615a2cbf0773ee","slug":"babulal-became-the-president-of-rewari-surendra-of-kosli-and-prabhat-of-bawal-rewari-news-c-198-1-rew1001-240132-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाबूलाल रेवाड़ी, सुरेंद्र कोसली और प्रभात बावल के अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाबूलाल रेवाड़ी, सुरेंद्र कोसली और प्रभात बावल के अध्यक्ष बने
Sat, 13 Jun 2026 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में आयोजित बैठक में जानकारी देते किसान। स्रोत : संंगठन
रेवाड़ी। जय किसान आंदोलन की बैठक शनिवार को नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में मास्टर धर्म सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें बाबूलाल को रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह मुंदड़ा को कोसली विधानसभा अध्यक्ष और प्रभात सिंह पाली को बावल विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में संगठन का विस्तार कर नई टीमों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान किसानों के हितों, जनहित और सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह ने किसानों से नकली खाद व दवाइयों से सतर्क रहने की अपील की। कुसुम ने गांवों के जोहड़ों को बचाने की मुहिम तेज करने पर जोर दिया। चौधरी सतपाल सिंह ने शिक्षा पर जोर दिया।
विज्ञापन
राजबाला यादव ने गांव-गांव किसान समितियां बनाकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में जगमाल, रतन सिंह, अभय सिंह, विनीता और परमेश्वरी उपस्थित रहीं।