{"_id":"6670922a5dbde02d760ae944","slug":"babugiris-fascination-14-drivers-did-not-return-to-the-department-rewari-news-c-198-1-rew1001-205694-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाबूगीरी का मोह... 14 चालक विभाग नहीं लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाबूगीरी का मोह... 14 चालक विभाग नहीं लौटे
Tue, 18 Jun 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रोडवेज के 14 चालक दूसरे विभागों में काम कर रहे हैं और वेतन रोडवेज से उठा रहे हैं। इन चालकों के नहीं लौटने पर रोडवेज ने अब इनका वेतन रोकने का निर्णय लिया है। रोडवेज न इन चालकों को पत्र भेजकर लौटने की बात कही है।
रोडवेज डिपो के लगभग 6 चालक डीटीओ ऑफिस रेवाड़ी में 18 माह से कार्यरत हैं जबकि 8 चालक लोकसभा चुनाव ड्यूटी में विभिन्न विभागों में लगाए गए थे। इतना समय बीत जाने के बाद भी इन चालकों को ना तो वहां से रिलीव किया गया है और ना ही खुद चालकों ने आकर अपनी विभाग में ड्यूटी ज्वाइन की है। रोडवेज ने चालकों को सूचित किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिस विभाग में चालक कार्यरत हैं, उस विभाग में भी पत्र जारी करके इनको वापस विभाग में भेजने के लिए मांग की जा चुकी है। डीटीओ में कार्यरत चालक कर्मचारी लगभग 18 महीने से डीटीओ के साथ काम कर रहे हैं और उनकी तनख्वाह रोडवेज विभाग से दी जा रही है। ऐसे में बार-बार सूचना देने के बाद भी कर्मचारियों की गैर हाजिरी मुश्किल डाल सकती है। क्योंकि इस बार रोडवेज ने सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है। रेवाड़ी रोडवेज ने पत्र जारी कर कहा है कि जिला प्रशासन की मांग पर अन्य विभागों में अस्थायी तौर पर कार्य करने व चुनाव डयूटी कार्य के पूर्ण होने तक चालकों को भेजा गया था। चुनाव ड्यूटी पूरी होने के बाद उपरोक्त विभाग द्वारा कार्यभार मुक्त करने के जारी आदेश व इस कार्यालय द्वारा संबंधित विभाग को किये गए पत्राचार के बावजूद कर्मचारियों ने अभी तक जिससे बस परिचालन का कार्य प्रभावित हो रहा है और यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज का कहना है कि अगर कर्मचारी हाजिरी रिकार्ड में उपस्थिति दर्ज नहीं कराते हैं तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा।