कोसली। शहीद स्मारक प्रांगण में मंगवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में कोसली के सरपंच रामकिशन जांगड़ा ने कहा कि सभी से बाबा साहेब के जीवन प्रेरणा लेना चाहिए। सरपंच ने डॉ. आंबेडकर द्वारा गरीब और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम के अंत में ग्रीवेंस कमेटी के मेंबर अनिल भारद्वाज कहा कि हमें बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। इस मौके पर संजय पंच, सुनील कुमार, सुरेंद्र, अशोक ब्लॉक समिति प्रतिनिधि, विजय, प्रेम, विनोद, जसवंत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।