फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Awareness was created about healthy blood by organizing a bike rally.

Rewari News: बाइक रैली निकाल कर स्वस्थ रक्त के प्रति किया जागरूक

Sun, 08 Feb 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Awareness was created about healthy blood by organizing a bike rally.
बाइक रैली के दौरान आयोजित कार्यक्रम में एकत्रित हुए डॉक्टर। स्त्रोत: एसोसिएशन
रेवाड़ी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रक्तवीर ब्लड हेल्थ जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। इसमें 50 लोगों ने हिस्सा लेकर स्वस्थ रक्त के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने कहा कि यह आयोजन जीवन रक्षक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। रक्त जीवन है लेकिन समाज में आज भी ब्लड हेल्थ को लेकर जागरूकता की कमी है।
विज्ञापन

थैलेसीमिया, एनीमिया, कैंसर, ब्लड डिसऑर्डर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसे रोगों में रक्त की अहम भूमिका होती है। रैली के दौरान सीपीआर जागरूकता पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दीपिका यादव ने बताया कि अब रक्त संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए गुरुग्राम जाने की जरूरत नहीं है, रेवाड़ी में ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं।

----------

कैलाश सैनी बनाए गए प्रधान

फोटो: 30
रेवाड़ी। महर्षि वाल्मीकी चौक (लियो चौक) ट्रेडर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से कैलाश सैनी को प्रधान चुना गया। वहीं, संजीव भार्गव को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शेष पदाधिकारियों का चयन आपसी विचार-विमर्श से किया जाएगा। नवनियुक्त प्रधान कैलाश सैनी ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे सभी साथियों के सहयोग से व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आगामी होली पर्व को सामूहिक रूप से धूमधाम से मनाने की भी घोषणा की। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed