Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Awareness campaign to be conducted in schools for 'Super-100'

Rewari News: सुपर-100 के लिए स्कूलों में चलेगा जागरूकता अभियान

Fri, 06 Nov 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign to be conducted in schools for 'Super-100'
रेवाड़ी। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर शैक्षणिक अवसरों के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 और मिशन बुनियाद के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 12 नवंबर से जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विभागीय योजना के अनुसार सातवीं कक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

नौवीं कक्षा में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करवाना होगा। हालांकि, 60 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी अपनी रुचि के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल मुखियाओं को पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने के साथ ही उन्हें प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करने और परीक्षा में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा सुपर-100 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच दिसंबर निर्धारित की गई है। इसके प्रवेश पत्र सात दिसंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि लेवल-1 की परीक्षा 16 दिसंबर को आयोजित होगी।
जिले में अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 1.75 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस राशि से जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन और विद्यार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने से संबंधित गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को करेंगे जागरूक
अभियान के दौरान अधिकृत विकल्प फाउंडेशन के सेंटर कोऑर्डिनेटर स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को दोनों योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके लिए आठवीं और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को एकत्रित कर वीडियो दिखाए जाएंगे और पोस्टर लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ पंजीकरण में भी सहायता की जाएगी। स्कूल मुखियाओं को विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड तैयार रखने और जागरूकता कार्यक्रम की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।


वर्जन:
सुपर-100 के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed