फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Atul to aim for a spot in the Indian team at the pre-nationals.

Rewari News: इंडिया टीम ट्रायल के लिए प्री नेशनल में निशाना साधेंगे अतुल

Tue, 30 Jun 2026 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Atul to aim for a spot in the Indian team at the pre-nationals.
फोटो नंबर-17 अतुल, शूटिंग खिलाड़ी

विज्ञापन
नारनौल। 13 से 27 जुलाई तक देहरादून में आयोजित होने वाली प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में अतुल 10 मीटर और 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेंगे। अतुल वर्तमान में कनीना स्थित खेल नर्सरी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्री नेशनल के लिए क्वालीफाई किया था।

अतुल का लक्ष्य प्री नेशनल में निर्धारित क्वालीफाइंग स्कोर हासिल कर नेशनल प्रतियोगिता और भारतीय टीम के ट्रायल के लिए स्थान बनाना है। जानकारी के अनुसार, प्री नेशनल में अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए निर्धारित क्वालीफाइंग स्कोर होते हैं, जिन्हें हासिल करने पर खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता और इंडिया टीम ट्रायल के लिए पात्र बनते हैं।
विज्ञापन


कोच राहुल मेहता ने बताया कि अतुल ने गत वर्ष ही शूटिंग का अभ्यास शुरू किया था। नियमित अभ्यास, लगन और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने प्री नेशनल तक का सफर तय किया है, जो अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अतुल प्री नेशनल में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिले अनुभव से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और वही अनुभव प्री नेशनल में भी मेरे लिए उपयोगी साबित होगा। मैं खेल नर्सरी में नियमित अभ्यास कर रहा हूं और बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हूं। मेरा लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतना है।

— अतुल, शूटिंग खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed