फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Atul Maheshwari scholarship exam will fulfill future dreams, showing amazing enthusiasm

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा से भविष्य के सपनों को पूरा करेंगे विद्यार्थी, दिखा गजब का उत्साह

Mon, 21 Nov 2022 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship exam will fulfill future dreams, showing amazing enthusiasm
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सैनी पब्लिक स्कूल में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। आत्मविश्वास एवं उत्साह से लबरेज विद्यार्थी अपने भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने पहुंचे। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर के सैनी पब्लिक स्कूल में आयोजित इस परीक्षा में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थियों ने अपने मोबाइल फोन में सेल्फी लेकर इस पल को संजोने की भी कोशिश की।
विज्ञापन

दिखा गजब का अनुशासन
सड़क से लेकर परीक्षा केंद्र तक उमड़े विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में गजब का अनुशासन दिखा। जिले में परीक्षार्थियों की संख्या 220 थी,लेकिन परीक्षा में 130 विद्यार्थी बैठे। 90 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनकी रही विशेष भूमिका
परीक्षा को शांतिपूर्ण ठंग से संपन्न कराने में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रोफेसर मुकुट अग्रवाल,शिक्षिका प्रिंयका यादव, शिक्षिका रीटा भार्गव, डॉ सुधा यादव, शिवानी, कीर्ति शर्मा,सोनिया शर्मा, आकांक्षा जलवा, सुविधा यादव, पायल सचदेवा, निकिता, सरिता सोनू व संतोष यादव के अलावा सैनी पब्लिक स्कूल के स्टॉफ सदस्य संतोष, लक्ष्मी व विक्की की भूमिका महत्वपूर्ण रही। सैनी सभा के प्रधान नवीन सैनी व पूर्व प्रधान चेतराम ने कहा कि छात्रवृत्ति के माध्यम से बच्चों के आगे की पढ़ाई की राह आसान हो जाती है। सभी प्रतिभागियों को सफल होने की शुभकामनाएं देते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की यह बहुत अच्छी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हौसले की ‘दृष्टि’ से रोशन होंगे सपने
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा’ का आयोजन रविवार को सैनी पब्लिक स्कूल में किया गया। जहां, 130 प्रतिभागियों ने परीक्षा में शामिल होकर अपने सपनों को उड़ान दी। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि इस सराहनीय पहल से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़-लिखकर भविष्य संवारने में मदद मिलेगी। परीक्षा एक ही पारी में आयोजित की गई थी। सुबह 11 बजे से आयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी सुबह 10 बजे से ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। महेंद्रगढ़ के नवीन, नांगल चौधरी की मुस्कान, नांगल नूनिया की पायल, महेंद्रगढ़ के आदर्श ने कहा कि परीक्षा देकर आत्मविश्वास जगा है। अब अन्य लोगों की तरह प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठ सकेंगे। पेपर अच्छा हुआ है। सफल होने की उम्मीद है। परीक्षा से जो कुछ भी सीखा है वो आगे चलकर काम आएगा।
छात्रवृत्ति मिली तो आगे की पढ़ाई की राह आसान हो जाएगी। परीक्षा की तैयारी में काफी मेहनत की थी। अब परिणाम आने के बाद पता चलेगा कि मेहनत कैसी रही। - सरिता, पटौदी
परीक्षा का अनुभव काफी अच्छा रहा। प्रश्नपत्र उलझाने वाला था, लेकिन समय मिला होता और तैयारी पूरी होती तो बेहद शानदार परीक्षा होती। फिर भी ठीक पेपर हुआ। -विजय कुमार, नांगल चौधरी
पेपर आसान ही था। गणित के साथ रीजनिंग के प्रश्न कठिन थे। हालांकि, समय के साथ उन्हें सुलझाने में दिक्कत नहीं हुई। लेकिन, रीजनिंग के जवाब देने में वक्त अधिक लगा। -मोहित, सिगड़ा
परीक्षा देकर अच्छा महसूस किया। ऐसे मौके बार-बार मिलने से आगे की तैयारी के लिए काफी फायदेमंद होगा। बड़ी परीक्षा में बैठने के लिए आत्मविश्वास बढ़ जाएगा।-पूजा,महेंद्रगढ़
परीक्षा में अच्छे अंक आए तो बेहद खुशी होगी। अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर परीक्षा देने गया था। छात्रवृत्ति अगर मिल गई तो इससे आगे की पढ़ाई बेहतर तरीके से करने में मदद मिलेगी। -ज्योति, नांगल चौधरी
गणित और रीजनिंग के सवाल थोड़ा उलझा रहे थे। तैयारी ठीक थी तो बहुत दिक्कत नहीं हुई। अब परिणाम आने के बाद अगर छात्रवृत्ति मिली तो हौसला बढ़ेगा।-कुमकुम, नारनौल
अनुभव बेहद यादगार रहा। छात्रवृत्ति परीक्षा से आगे की परीक्षाओं में कैसे भाग लेना है, तैयारियां कैसे करनी चाहिए, इसके अलावा अन्य बातों की जानकारी हो सकी। छात्रवृत्ति मिली तो आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी।-प्रियंका, नांगल चौधरी

किसी प्रतियोगी परीक्षा के तौर पर इस छात्रवृत्ति परीक्षा को लिया है। पेपर अच्छा हुआ है। छात्रवृत्ति परीक्षा से प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी हो सकी।- नवीन कुमार, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed