{"_id":"66942a366bab56db8605a8d4","slug":"attempt-to-murder-woman-by-poisoning-case-registered-rewari-news-c-198-1-fth1001-206788-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला की जहर देकर हत्या का प्रयास, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला की जहर देकर हत्या का प्रयास, केस दर्ज
Mon, 15 Jul 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 15 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव कंहोरा में पड़ोसन ने पचास वर्षीय महिला को घर बुला कर उसे चाय में जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कंहोरा निवासी रामप्यारी ने बताया कि 12 जुलाई की दोपहर ढाई बजे वह छत पर कपड़े सूखा रही थी। तभी सामने से गांव की ही एक महिला ने उसे आवाज देकर अपने घर बुलाया और चाय पीने के लिए दिया। चाय पीने के बाद उसे कड़वापन महसूस हुआ। इसके बाद उसने पूछा तो आरोपी महिला ने कहा कि उसे जो करना था उसने कर दिया है। तभी आरोपी महिला ने डायल 100 पर फोन कर सूचना दी कि उसके गांव की एक महिला ने उसके घर पर आकर जहर पी लिया है। पीड़ित महिला की बहू को इस बात की जानकारी हुई तो उसने आनन-फानन में इलाज के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायत के आधार पर रोहडाई थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।