{"_id":"67f417dc2c73c45bf30062d2","slug":"at-the-conclusion-of-the-drama-festival-the-drama-director-left-the-audience-emotional-rewari-news-c-198-1-rew1001-217591-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नाट्य उत्सव के समापन पर नाटक दिग्दर्शक ने दर्शकों को किया भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नाट्य उत्सव के समापन पर नाटक दिग्दर्शक ने दर्शकों को किया भावविभोर
विज्ञापन
फोटो: 06बाल भवन में नाट्य उत्सव के समापन का दृश्य। स्रोत : संस्था
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा कला परिषद एवं शहर की नाट्य संस्था भरतमुनि कला केंद्र की तरफ से बाल भवन में आयोजित तीन दिवसीय नाट्य उत्सव के तृतीय दिवस पर नाटक दिग्दर्शक का मंचन किया गया। लेखक प्रियम जानी तथा मदन डागर द्वारा निर्देशित इस नाटक ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। यह नाटक अपने आप में एक रंगमंच की दुनिया का व्याख्यान करता है, जिसमें एक रंगकर्मी के द्वारा थियेटर के प्रति भावुकता को अभिनय के माध्यम से एक अनूठे रूप में दिखाया गया। नाटक की कहानी में किरदार वर्तमान और फ्लैशबैक की जिन्दगी जीते हैं। नाटककार के द्वारा नौसिखिये कलाकार को अभिनय की बारीकियां को सिखाया जाता है, वह उसे एक बेहतरीन अभिनय सीखकर उसे उच्च कोटि का कलाकार बनाता है। वहीं, जब उसे अभिनय करना आ जाता है तो वह उस नाटककार को छोड़कर चला जाता है। नाटककार उसे नौसिखिये कलाकार के पिता की तबीयत खराब होने पर उसके गांव पैसे भिजवाता है जो उसने अपने बेटे की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जोड़ कर रखे थे, वह ऐसा इसलिए करता है ताकि वो कलाकार बेफिक्र होकर नाटक कर सके। नाटककार को छोड़कर जाने के बाद वह एक बॉलीवुड का सुपरस्टार बन जाता है और जब वह वापस अपने गुरु से मिलता है तो उनसे उनकी नाराजगी का कारण पूछता है तब नाटककार के बताने पर कि उसने अपने बेटे की एडमिशन फीस उसके पिता के इलाज के लिए दे दी थी। तब वह यह सारी बातें जानकर बहुत दुखी होता है और नाटककार से माफी मांगता है।
नौसिखिये कलाकार की भूमिका पंकज मेंहदीरत्ता ने निभाई:
नाटक में नाटककार की भूमिका मदन डागर ने निभाई और नौसिखिये कलाकार की भूमिका पंकज मेंहदीरत्ता ने निभाई, विजय की भूमिका मोहित ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक हेमंत सैनी पहुंचे। वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश मस्तान, वरिष्ठ रंगकर्मी रामचरण, वरिष्ठ रंगकर्मी विजय शर्मा, रमेश वशिष्ठ, राजेश शर्मा, संतोष इंदौर, लावण्या फाउंडेशन से झम्मन सिंह सैनी, आदित्य डाटा, मनोज शर्मा, सागर सैनी कशिश बत्रा, धीरज शर्मा, ललित वर्मा, हिमानी निर्माण, डॉ. अंकुर खेर, रितिक, आर्यन, धवल आदि विभिन्न संस्थाओं के कलाकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।