फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Assigned responsibilities for Mann Ki Baat programme

Rewari News: मन की बात कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी

Thu, 22 Jan 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Assigned responsibilities for Mann Ki Baat programme
रेस्ट हाउस में बैठक करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता - फोटो : 1
बावल। स्थानीय रेस्ट हाउस में बावल मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ की अध्यक्षता में भाजपा पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने आगामी मन की बात कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

नितेश अग्रवाल ने कहा कि जी राम जी एक्ट मनरेगा की सकारात्मक उपलब्धियों को और अधिक सशक्त बनाते हुए आधुनिक तकनीक और डिजिटल निगरानी से जोड़ता है, ताकि वास्तविक श्रमिक को ही वास्तविक लाभ मिले। इस कानून के माध्यम से फर्जी जॉब कार्ड, बिचौलियों और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि योजना के तहत बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, सीधे बैंक खाते में डिजिटल भुगतान, जियो-टैगिंग के माध्यम से परिसंपत्तियों की निगरानी और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। इससे मजदूरी भुगतान में देरी, धन के दुरुपयोग और फर्जी परियोजनाओं की संभावनाएं समाप्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर निहाल सिंह, घनश्याम बागड़ी, महेश सरपंच, रामसिंह सामरिया, अशोक राणौली, भागमल, दयानंद उर्फ बिट्टू, संतोष अत्री, सतबीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed