{"_id":"62795e6678a85234dc2104e0","slug":"asked-for-thirty-lakhs-by-placing-a-pistol-on-the-temple-the-kingpin-arrested-rewari-news-rtk6461705141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनपटी पर पिस्टल सटाकर मांगे तीस लाख, सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनपटी पर पिस्टल सटाकर मांगे तीस लाख, सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। एक गैंग का सरगना महेश सैनी अपने गुर्गे के साथ एक घर में घुस गया। घर में युवक की कनपटी पर पिस्टल सटाकर 30 लाख रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को जमकर पीटा। सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया है। साथी की तलाश की जा रही है।
शहर की सती कॉलोनी निवासी महेश सैनी अपने गुर्गे दिनेश उर्फ सुंडा के साथ कुतुबपुर स्थित सोनू के घर पहुंचा। सोनू के भाई योगेश सैनी ने बताया कि दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर उसकी मां बाहर पहुंची तो महेश सैनी ने सोनू को बुलाने के लिए कहा। मां ने सोनू के घर में नहीं होने की बात कही तो बदमाशों ने धक्का देकर उसे गिरा दिया और घर में घुस गए। बदमाशों ने घर में दाखिल होते ही योगेश की कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और धमकी दी कि अगर सोनू को जिंदा रहना है तो 10 बजे तक 30 लाख रुपये भेजवा देना। बताया जाता है कि महेश सैनी और उसके साथी के घर में घुसने का आभास होते ही सोनू छत पर छिप गया था। उसने वहीं से पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दिनेश उर्फ सूंडा मौके से भाग गया और महेश सैनी को पुलिस ने पकड़ लिया। रामपुरा थाना पुलिस ने महेश सैनी और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि महेश सैनी खुद की गैंग चलाता है। महेश के खिलाफ रंगदारी, हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। फरार दिनेश उर्फ सुंडा पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। रामपुरा थाना प्रभारी रणसिंह ने बताया कि महेश सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथी बदमाश की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महेश को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।