{"_id":"66b6ace9db06ae2537013d74","slug":"asias-panchaur-sampli-school-stood-second-in-quiz-rewari-news-c-198-1-rew1001-207923-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रश्नोत्तरी में आसियाकी पांचौर सांपली स्कूल रहा द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रश्नोत्तरी में आसियाकी पांचौर सांपली स्कूल रहा द्वितीय
Sat, 10 Aug 2024 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुग्राम में रविवार को मंडल स्तरीय कानूनी साक्षरता मिशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है।
कानूनी प्रकोष्ठ प्रभारी हरपाल सिंह इतिहास प्रवक्ता के मार्गदर्शन, प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार और अन्नुबाला के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसियाकी पांचौर सांपली की टीम ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में सभी टीमों का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया। 6 टीमों का चयन मुख्य राउंड की प्रश्नोत्तरी के लिए किया गया।
इसमें रावमा विद्यालय आसियाकी पांचौर सांपली की टीम में शामिल छात्राओं कविता पुत्री संजीत कुमार 12वीं साइंस, मनीषा पुत्री राजपाल 11वीं आर्ट्स और ज्योति पुत्री संजय दसवीं कक्षा ने मुख्य राउंड की प्रश्नोत्तरी में प्रवेश किया। आरटीई, आरटीआई, कन्याभ्रूण हत्या, पॉक्सो आदि विषयों पर आधारित प्रश्नोत्तरी के मुख्य राउंड, रैपिड फायर राउंड और बजर राउंड के बाद रावमा विद्यालय, आसियाकी पांचौर सांपली की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को रमेश चंद्र सीजेएम गुरुग्राम, ज़िला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन, जिला नोडल अधिकारी रेवाड़ी डीओसी प्रदीप यादव आदि अतिथियों ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।