फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   As the weather cleared, the mercury rose and the air quality improved.

Rewari News: मौसम साफ होते ही चढ़ा पारा, हवा की गुणवत्ता भी सुधरी

Sun, 08 Feb 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
As the weather cleared, the mercury rose and the air quality improved.
बस स्टैंड की और जाते मार्ग पर दोपहर के समय चहल पहल। संवाद - फोटो : पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कान्हा गोशाला का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए साथ में डीएम रमेश रंजन। स्रोतः प्रशासन
रेवाड़ी। जिले में शनिवार को अच्छी धूप होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं हवा की गुणवत्ता भी सुधरी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा की गुणवत्ता में भी हल्का सुधार देखने को मिला। शनिवार को जिले का एक्यूआई 187 दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को यह 213 था।
विज्ञापन

मौसम में आए इस बदलाव का असर लोगों की सेहत और दैनिक गतिविधियों पर सकारात्मक रूप से पड़ा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक मौसम 10 फरवरी तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से रात और 10 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed