फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrested for spying for Pakistan, Vishal Yadav's remand extended by two days

Rewari News: पाकिस्तान के लिए जासूसी में गिरफ्तार, विशाल यादव का दो दिन रिमांड बढ़ा

Tue, 01 Jul 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Arrested for spying for Pakistan, Vishal Yadav's remand extended by two days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार विशाल यादव को सोमवार को कड़ी सुरक्षा में राजस्थान के जयपुर स्थित सीजेएम कोर्ट महानगर प्रथम में पेश किया गया। कोर्ट ने विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पीपी) सुदेश सतनवी की दो दिन की रिमांड की मांग को स्वीकार करते हुए आरोपी विशाल का दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है।
रेवाड़ी के उत्तम नगर के रहने वाले नौसेना कर्मी विशाल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी के आरोप में 24 जून को गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्ली में नौसेना भवन में क्लर्क था। आरोप है कि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी गोपनीय जानकारियां उसने पाकिस्तान को भेजी थीं।
विज्ञापन

सोमवार को जांच एजेंसी ने कोर्ट में कहा कि विशाल यादव से पूछताछ में अहम जानकारियां मिली हैं। अभी और पूछताछ बाकी है। इसके लिए दो दिनों का कस्टडी रिमांड दिया जाए, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल इससे पहले चार दिन की रिमांड पर था। सोमवार को उसकी रिमांड अवधि खत्म होने पर उसे कोर्ट में पेश किया गया। पूछताछ में सामने आया है कि पाकिस्तान की जासूस महिला हैंडलर से वह फेसबुक के माध्यम से संपर्क में आया था। महिला ने खुद का नाम प्रिया शर्मा बताया था।
टेलीग्राम पर होती थी अधिक बातचीत
पूछताछ में पता चला है दोस्ती होने के बाद विशाल की महिला हैंडलर से पहले मोबाइल पर बात होती थी। धीरे-धीरे दोनों में अच्छी दोस्ती हुई। संभवतः इसे हनीट्रैप का मामला भी माना जा रहा है। इसके बाद महिला हैंडलर ने टेलीग्राम पर बात शुरू की। टेलीग्राम पर ही दोनों की ज्यादा बातचीत होती थी। इसी प्लेटफॉर्म पर विशाल ने अतिसंवेदनशील दस्तावेज महिला हैंडलर को भेजे। एफएसएल रिपोर्ट में ये चैट भी रिकवर हो गई है।

आरोपी विशाल का गांव पुंसिका में सामाजिक बहिष्कार
विशाल यादव की जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद गांव पुंसिका में रविवार को पंचायत बुलाई गई थी। इसमें सभी पंचों और लोगों की सहमति से फैसला लिया गया कि आरोपी का सामाजिक बहिष्कार रखा जाएगा।लोगों का कहना था कि उनके गांव में हर चौथे घर से एक व्यक्ति सेना में है। विशाल ने जासूसी कर गांव का नाम खराब किया है। अब आरोपी के साथ गांव का कोई भी व्यक्ति रिश्ता नहीं रखेगा। हालांकि, यह फैसला कोर्ट से निर्णय आने पर बदला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed