फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrangements should be made in the examination centers for CET: DC

सीईटी के लिए परीक्षा केंद्रों में दुरुस्त कराई जाए व्यवस्था : डीसी

Mon, 14 Jul 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 14 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Arrangements should be made in the examination centers for CET: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग और सीईटी से संबंधित अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए हरसंभव व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया।
डीसी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने उपमंडल के परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। अधिकारी 26 व 27 जुलाई के लिए धर्मशालाओं को चिह्नित करें।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। परीक्षार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाए। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षार्थियों के लिए बैठने की सही बेंंच, पानी, शौचालयों व साफ-सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी को किसी भी तरह से परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं। नकल रहित परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन का उद्देश्य है। आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा के संबंध में सभी प्रबंध किए जाएं।
कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप-सी की सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट परीक्षाओं को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है।

एसपी हेमेन्द्र मीणा ने कहा कि नकलविहीन तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। आयोग द्वारा सीईटी में किसी भी तरह की हेराफेरी और गड़बड़ी को रोकने के लिए विशेष प्रकार की तैयारियां की गई हैं। जिला पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed