फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Arrangement of drainage arrangements should be ensured in the city: DC

शहर में जल निकासी प्रबंधों की व्यवस्था सुनिश्चित हो : डीसी

Tue, 21 Jun 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of drainage arrangements should be ensured in the city: DC
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रेवाड़ी शहर में जल निकासी के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं ताकि बरसात के समय में शहर में किसी भी रूप से जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

डीसी शहर के विभिन्न नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात के मौसम को मद्देनजर रखते हुए सभी नालों की अच्छी तरह से सफाई कराएं और जहां जरूरत हो वहां पंप सेट की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग सजग रहकर करें कार्य
डीसी ने अग्रसेन चौक, झज्जर चौक से रेलवे लाइन की ओर वाले नाले, गोपाल देव चौक, मोती चौक पर नगर परिषद के नालों की सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को कहा कि केवल रिपोर्ट भेजने से काम नहीं चलेगा, धरातल पर काम नजर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन दिन के बाद दोबारा से नालों की सफाई का निरीक्षण किया जाएगा और संतोषजनक सफाई व्यवस्था नहीं मिली तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के बाल भवन, सिविल अस्पताल, रेलवे स्टेशन व नसिया जी रोड पर नालों की सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन के नाले की सफाई अच्छी तरह से कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंप सेट की व्यवस्था की
शहर के नागरिक अस्पताल व बाल भवन क्षेत्र का निरीक्षण करने पर कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग विनय चौहान ने डीसी को बताया कि संभावित जलभराव की स्थिति को देखते हुए दोनों क्षेत्रों में पंप सेट की व्यवस्था कर दी गई है ताकि बारिश का पानी सुचारु रूप से निकल सके। निरीक्षण के दौरान डीएमसी भारत भूषण गोगिया, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता विनय चौहान, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग आदित्य देशवाल, नगरपरिषद के अजय सिक्का व सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed