{"_id":"6a393fc04fbe15490900da65","slug":"army-soldier-visiting-home-on-leave-dies-of-electrocution-was-due-to-return-to-duty-on-june-24-rewari-news-c-198-1-rew1001-240669-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की करंट से मौत, 24 जून को लौटना था ड्यूटी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की करंट से मौत, 24 जून को लौटना था ड्यूटी पर
Tue, 23 Jun 2026 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव चांदपुरा में रविवार को भारतीय सेना के 30 वर्षीय जवान मनोज कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। भारतीय सेना का जवान छुट्टी पर घर आए थे और दो दिन बाद ही उनको वापस ड्यूटी ज्वाइन करने मऊ जाना था।
मनोज कुछ दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। रविवार को वह अपने मकान की छत पर किसी काम से गए थे। छत से नीचे उतरते समय वह मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गए।
करंट लगते ही तेज धमाका हुआ और मनोज गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि उनके तीन मकानों के ऊपर से वर्षों से 11 केवी बिजली की लाइन गुजर रही है। इस लाइन को हटाने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के चाचा उत्तम कुमार ने बताया कि मनोज हाल ही में परिवार के साथ घूमने गए थे और 20 जून को ही गांव लौटे थे। उनकी छुट्टियां समाप्त होने वाली थीं और 24 जून को उन्हें वापस मऊ में अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी।
मनोज के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी वृद्ध मां, पत्नी और करीब डेढ़ साल का बेटा है। जवान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।