फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Army soldier cheated 90 thousand rupees from buffalo trader

Rewari News: सेना का जवान बन भैंस व्यापारी से ठगे 90 हजार रुपये

Wed, 30 Nov 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Army soldier cheated 90 thousand rupees from buffalo trader
रेवाड़ी। गांव हजारीवास निवासी एक व्यापारी को सेना का जवान बनकर एक ठग ने भैंस खरीदने का झांसा देते हुए फोन पर लिंक भेजकर बैंक खाते से 90 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हजारीवास निवासी चंद्रप्रकाश ने बताया कि वह दूध बेचने के साथ भैंस की खरीद-फरोख्त का काम भी करता है। उन्होंने भैंस की अलग-अगल वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर पोस्ट की हुई है। उनके पास 20 नवंबर को साहिल नाम के एक व्यक्ति का फोन आया और खुद को सेना का जवान बताया। साहिल ने बताया कि उसके पिता की डेयरी है और वह आर्मी कैंप में दूध सप्लाई करते हैं। उन्हें ज्यादा दूध देने वाली भैंस की जरूरत है। उसके पिता कुछ देर बाद उनके पास कॉल कर बात करेंगे। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि वह साहिल का सीनियर अधिकारी बोल रहा है। फोन करने वाले ने भैंस की कीमत पूछी तो चंद्रप्रकाश ने बताया कि एक लाख 82 हजार रुपये की पेमेंट करनी है। इसके बाद फोन करने वाले ने चंद्रप्रकाश को फोन-पे का नंबर देकर एक रुपया भेजने के लिए कहा। चंद्रप्रकाश ने एक रुपया भेजा तो दूसरी तरफ से वापस 2 रुपये भेज दिए गए। अगले दिन फिर से कॉल आई और बताया कि उन्होंने फोन-पे पर रुपये भेज दिए हैं, वह रिसीव कर लें। चंद्रप्रकाश ने अपना फोन-पे ओपन किया तो 5 हजार रुपये का लिंक आया हुआ था। लिंक ओपन करने पर पिन नंबर मांगा गया।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश ने पिन भरकर ओके कर दिया। इसके बाद पेमेंट के लिंक आते रहे और चंद्रप्रकाश पिन नंबर भरकर ओके करते रहे। चंद्रप्रकाश ने समझा कि यह राशि उनके खाते में जमा हो रही है, जबकि शातिर ठग लिंक भेजकर रुपये निकालते रहे। कुछ देर बाद चंद्रप्रकाश ने फोन-पे के जरिए अपने पिता को रुपये भेजने चाहे, लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो गई। चंद्रप्रकाश ने अपने खाते की स्टेटमेंट देखी तो उसमें से 90 हजार रुपये कटे हुए थे, जिसके बाद उन्हें ठगे जाने का पता लगा और पुलिस को शिकायत दी। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन:
शिकायत मिलने के बाद ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। कॉल करने वाले नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं, आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- राहुल कुमार, थाना प्रभारी, साइबर, साउथ रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed